रुद्रप्रयाग। स्वच्छता अभियान व कूड़ा निस्तारण समेत अन्य समस्याओं को लेकर आयोजित बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने नगर निकाय के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने पॉलिथीन रखने वालों का चालान करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने जैविक व अजैविक कचरे के निस्तारण, सार्वजनिक शौचालयों की भौतिक स्थिति के बारे में निकाय स्तरीय अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने यात्रा मार्गों पर मोबाइल शौचालय, कूड़ेदान की उचित व्यवस्था के निर्देश भी दिए। बैठक में ईओ डीएस राणा, आरआर बंगारी, हरेंद्र चौहान, धर्मानंद शर्मा आदि मौजूद थे।