फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की अंत्येष्टी कर घर लौटे पुत्र की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के सुरसाल गांव में पिता की अंत्येष्टि कर घर पहुंचने के बाद बेटे की भी अचानक मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया जा रहा है। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सुरसाल गांव निवासी एवं देहरादून में हेड कांस्टेबल कर्ण सिंह बिष्ट (52) को शनिवार रात पिता उदय सिंह बिष्ट (85) के निधन की सूचना मिली। वह रविवार सुबह नौ बजे गांव पहुंचे। यहां से पिता के शव को कंधा देकर भीरी में मंदाकिनी नदी किनारे पैतृक घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। दोपहर सवा एक बजे सब लोग अंत्येष्टि के बाद घर पहुंचे। कर्ण सिंह बिष्ट ने प्यास लगने पर परिजनों से प्यास पानी मांगा। पानी के दो घूंट हलक से उतारे ही थे, कि उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। जब, तक परिजन व वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। इधर, पोस्टमार्टम के बाद, सोमवार को मृतक का मंदाकिनी नदी किनारे अंत्येष्टि की गई। पुलिस के जवानों ने अपने साथी को सलामी दी। मौके पर चमोली/रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट, सीओ अभय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं, एचएस पंखोली सहित अन्य पुलिस जवान व कर्मचारी मौजूद थे। सामाजिक कार्यकर्ता एनएच कंडारी, राज्य आंदोलनकारी अवतार सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री, विधायक भरत सिंह चौधरी व विधायक मनोज रावत ने भी घटना पर दुख प्रकट करते हुए प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें