फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड केंद्रों के औचक निरीक्षण के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पीसीपीएनडीटी की जिलास्तरीय बैठक में घटते लिंगानुपात पर सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले के सभी अल्ट्रासांउड केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि घटता लिंगानुपात चिंता का विषय है। जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाना जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जिले में संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण करें। बैठक में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ विषय पर व्यापक प्रचार-प्रचार करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी आर्य, स्त्री रोग विशेषज्ञ डीएस रावत, डा. बीएस बिष्ट, डा. एसके द्विवेदी, एडवोकेट अरुण प्रकाश बाजपेयी, सुशीला बिष्ट आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें