फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर कोरोना जांच के बाद 45 लोगों को मिला प्रवेश

विज्ञापन
रामपुर सीमा महिला की कोरोना जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। यूपी से लगी रामपुर सीमा पर मंगलवार को असमंजस के बीच रेड जोन से आने वाले 45 लोगों का नि:शुल्क कोरोना टेस्ट किया गया। सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें जिले में प्रवेश करने की अनुमति दी गई। जांच के बाद रिपोर्ट के लिए लोगों को 15 से 20 मिनट का इंतजार करना पड़ा। इधर, बुधवार को होने वाली कोरोना जांच को लेकर सीमा पर तैनात कर्मियों को शाम तक कोई आदेश नहीं मिला था।
विज्ञापन

बीते चार दिन पहले मुख्य सचिव ने उत्तराखंड में आने वाले सभी लोगों की सीमा पर कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए थे। जांच के लिए लोगों से शुल्क लेने के निर्देश दिए गए थे। संबंधित व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें जिले में प्रवेश दिया जाना था। मंगलवार को सीएमओ के आदेश पर यूपी से लगी रामपुर सीमा पर दो सदस्यीय टीम ने आने वाले लोगों की कोरोना जांच की। रेड जोन से आने पर 45 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। कोरोना टेस्ट कर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी विकास शर्म ने बताया कि उन्हें पर्यटकों, रुद्रपुर आने वाले कारोबारियों और श्रमिकों का कोरोना टेस्ट कराने के आदेश दिए थे लेकिन सीमा पर जब जांच शुरू हुई तो रेड जोन से आने वाले लोगों की ही कोरोना जांच की गई। इससे दिनभर संशय की स्थिति रही। उन्होंने बताया कि जांच के लिए 50 किटें दी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें