फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेली सेवाओं को लेकर प्रशासन हुआ सतर्क

Fri, 10 Jun 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा में संचालित हेलीकाप्टर सेवाओं को लेकर यात्रियों की शिकायतों पर प्रशासन सतर्क हो गया है। हेलीकाप्टर की उड़ानों पर नजर रखने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी मांगी जा रही है। 9 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में 13 हेली कंपनियों के हेलीकाप्टर उड़ान भर रहे हैं।
विज्ञापन


अब तक 42 हजार से अधिक यात्री हेलीकाप्टर से धाम पहुंच चुके हैं। जबकि  करीब 40 हजार दर्शन कर लौटे हैं। मई दूसरे सप्ताह से यात्रा बढ़ने के साथ हेली कंपनियों की शिकायतें आनी शुरू हो गई थी। पिछले 15 दिनों में किसी न किसी कारण से यात्रियों ने पुलिस को मौखिक रूप में हेली कंपनियों के बारे में शिकायतें की हैं। इधर, मंगलवार को गुप्प्तकाशी में गुजरात के यात्रियों को टिकट दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी के बाद से प्रशासन और पुलिस और सतर्क हो गई हैं।

प्रशासन हेलीपैडों का औचक निरीक्षण कर रूट रोस्टर चार्ट चेक करने के साथ ही हेलीपैड पर अग्निशमन, प्राथमिक उपचार सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी देख रहा है। जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने बताया कि डीजीसीए के निर्देशों के तहत हेली कंपनियों को यात्रा संचालन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी जा रही है, जो सिविल एविएशन के माध्यम से डीजीसीए को भेजी जा रही है। नियमों की अनदेखी पर चार हेली कंपनियों को पिछले सप्ताह और तीन को दो दिन पहले नोटिस भेजा गया था। किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें