फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को दी ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबंधन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में सामुदायिक स्वच्छता पर जोर दिया गया। जिला प्रबंधन इकाई द्वारा प्रथम चरण में अगस्त्यमुनि ब्लाक के 20 गांवों में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विकासखंड के बणणू, बैरागणा, नवासू, खांकरा, बीना, नगरासू, चिनग्वाड़, छिनका, विजराकोट, महड़, स्यूंपुरी, खतेणा, नारी, भैंसगांव, भटवाड़ी-सुनार, भीरी, नैंणी-पोंडार व हाट गांव में आयोजित संगोष्ठियों में ग्रामीणों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक माहौल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहाड़ में घरेलू कामकाज के साथ खेतीबाड़ी और सामाजिक कार्यों में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन स्वच्छता व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी के अभाव में महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं। सामुदायिक विकास विशेषज्ञ नरेश चमोली व त्रिभुवन घिल्डियाल ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कूड़ादान, सोख्तापिट, वर्मी कंपोस्ट निर्माण के बारे में जानकारी दी। संस्था के लेखा परीक्षक जयवीर बर्त्वाल ने गांवों में स्वच्छता समितियों को योजना के दस्तावेजीकरण के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. हेमावती पुष्पवाण, विनोद कप्रवाण, ग्राम प्रधान ममता देवी, सुरेश थपलियाल, जयकृष्ण भट्ट, भूपति सिंह रौथाण सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें