गदरपुर में महतोष एवं उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने पर रोक लगाने की मांग को लेकर महिलाओं ने थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी को ज्ञापन सौंपा। उन्होेंने कच्ची शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष जोशी ने बताया कि ग्राम मकरंदपुर निवासी रंजीत को 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहां मनप्रीत कौर, अंजू राय, संध्या, पिंकी, इंदिरा, पूजा मंडल, निर्मला, सुनीता, लक्ष्मी, कदम एवं सुमित्रा आदि थीं।