फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगीत में ममंद फलासी व लोकनृत्य में युमंद जहंगी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित युवा महोत्सव में ब्लाक के महिला व युवक मंगल दलों ने लोक संस्कृति के साक्षात दर्शन कराए। लोकगीत में महिला व युवक मंगल फलासी व लोकनृत्य में जहंगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विकास विभाग के सभागार में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी बीडीओ गौरव कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने विभाग को कार्यक्रमों को ग्रामीण स्तर पर तैयार करने को कहा, जिससे प्रतिभाओं को उचित मंच मिल सके। युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल ने विस्तार से महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की। महोत्सव में शामिल दस से अधिक महिला व युवक मंगल दलों लोकगीत, लोकनृत्य व एकांकी नाटक की एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरी। महिलाओं ने थड्या, चौंफला, झुमेला, चाछड़ी आदि नृत्यों की प्रस्तुतियां देते हुए पारंपरिक गीत गाए। प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिता में लोकगीत स्पर्धा में युवक मंगल दल जहंगी द्वितीय रहा। लोक नृत्य में महिला मंगल दल जहंगी ने प्रथम, ममंद फलासी द्वितीय व ममंद गिवांला तृतीय स्थान रहा। एकांकी नाटक में युवक मंगल दल जहंगी ने बाजी मारी। बांसुरी वादन में जहंगी के शंकर सिंह प्रथम व वीरेंद्र द्वितीय रहे। प्रतिभागी टीमों को पुरस्कृत किया गया। महोत्सव में विशिष्ट अतिथि देवेश्वरी नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य माधुरी नेगी और युवा समिति के अध्यक्ष पंकज भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें