फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलगढ़ की समस्याओं को लेकर विधायक, डीएम से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सिलगढ़ विकास संघर्ष समिति ने लंबित मोटरमार्ग, सिंचाई नहर व लस्तर वाया सिंचाई नहर के निर्माण की मांग को लेकर विधायक भरत सिंह चौधरी और डीएम मंगेश घिल्डियाल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द समस्याओं के निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विधायक से मिले समिति के पदाधिकारियों का कहना था कि सिलगढ़ पट्टी के गांवों को जोड़ने के लिए वर्षों पूर्व से जैली-मरगांव-तैला मोटरमार्ग को मयाली-गुप्तकाशी सड़क से लिंक करने, बंदरतोली-मवाणगांव-बरसारी, कुरछोला मार्ग व चाका-बुडोली मोटरमार्ग का विस्तार, सूर्यप्रयाग-मुसाढुंग मोटरमार्ग के सुधारीकरण की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक सिर्फ कोरे आश्वासन मिल रहे हैं। उन्होंने मोटर मार्गों के निर्माण से प्रभावित होने वाले काश्तकारों को मुआवजा नहीं मिलने की बात भी कही। साथ ही लस्तर वाया नहर निर्माण, तैला-सिलगढ पेयजल योजना का निर्माण, शीशों में बाढ़ सुरक्षा कार्य, पांडवथली में कक्षा कक्षों का निर्माण, विजयनगर-तैला सड़क पर डामरीकरण की मांग भी की। विधायक चौधरी ने सभी मांगों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल डीएम से भी मिला। इस पर डीएम ने संबंधित विभागों से तत्काल रिपोर्ट देने और ग्रामीणों की मांगों पर कार्य करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष ओपी बहुगुणा, महामंत्री दीपक रावत, संयोजक मंडल के कृपाल सिंह, मगनानंद भट्ट, गोंकुल सिंह, दरम्यान जखवाल, यशवीर चौहान, नरेश भट्ट समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें