फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा में हेली कंपनियों को देना होगा सुविधा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में हवाई सेवा देने वाली हेली कंपनियों को इस बार जिला प्रशासन को सुविधा शुल्क भी देना होगा। यह शुल्क प्रशासन की ओर से यात्रा व्यवस्थाओं पर खर्च किया जाएगा। साथ ही हेलीपैड का नियमित जायजा भी लिया जाएगा।
29 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में इस बार हेली कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी। इस बार जहां टिकट ब्लैकमेलिंग को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से हेलीपैड व संबंधित कार्यालयों पर पैनी नजर रखी जाएगी वहीं इन हेली कंपनियों को प्रशासन से उपलब्ध होने वाली सुविधाओं का शुल्क भी देना होगा। केदारनाथ यात्रा के दौरान हेली कंपनियों की ओर से गुप्तकाशी, नारायणकोटी, मैखंडा, चारधाम, शेरसी, फाटा, सोनप्रयाग हेलीपैड से हवाई सेवा का संचालन होता है। सभी हेली कंपनियों को इन हेलीपैड सहित केदारनाथ हेलीपैड पर सुविधाओं के लिए रुद्रप्रयाग प्रशासन को शुल्क देना होगा। अगर, कोई हेलीकंपनी टेकऑफ और लैंडिंग हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए सुरक्षा जवान मांगती है, तो उसे प्रशासन को प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क देय करना होगा। साथ ही हेलीपैड पर बिजली, पानी, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा और शौचालय व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से यात्रियों को उपलब्ध कराना होगा। यहीं नहीं, अगर हेली कंपनियां ये सभी व्यवस्थाएं प्रशासन के माध्यम से यात्रियों को उपलब्ध कराती हैं, तो इसके लिए भी उसे निर्धारित शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
केदारनाथ यात्रा में हेली कंपनियों को हेलीपैड पर यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया करना अनिवार्य किया गया है। कोई कंपनी प्रशासन से सुरक्षा या अन्य सुविधा मांगती है, तो उसके लिए उसे सुविधा शुल्क देना होगा। - मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें