फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के जनता दरबार में 15 शिकायतें निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में हुए जनता दरबार में दर्ज 27 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष को निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को एक पखवाड़े का समय दिया गया है।
विज्ञापन

पुराने विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में सड़क निर्माण संघर्ष समिति स्वीली-भरदार के अध्यक्ष कृष्णानंद डिमरी ने वर्ष 2012-13 में जिला योजना में स्वीकृत सेम-डुंगरी मार्ग का निर्माण नहीं होने की शिकायत की। जबकि मथगांव के शूरवीर सिंह ने गांव में पेयजल किल्लत और धारकोट के ग्रामीणों ने अलकनंदा नदी पर रतूड़ा में पुल निर्माण नहीं होने की शिकायत दर्ज की। वहीं, केदारघाटी के भेतसेन-नारायणकोटी निवासी माधोराम ने निजी भूमि का मालिकाना हक दिलाने की गुहार लाई। वहीं जखोली के जाखाल गांव की कविता देवी ने विकलांग प्रमाण पत्र बनाने की मांग की। इस मौके पर डीएम ने संबंधित विभागों को दर्ज शिकायतों पर जल्द कार्रवाई कर अगले 15 दिनों में रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ डीआर जोशी, पीडी एनएस रावत, तहसीलदार जयराम बधाणी समेत विभागीय अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें