फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ पुनिर्नर्माण कार्यो को लाइव देंखेंगे पीएम मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का लाइव जायजा लेंगे। दिल्ली में अपने कार्यालय से ही पीएम ड्रोन कैमरे के वीडियो से केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को देखेंगे। प्रशासन द्वारा लाइव प्रसारण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल केदारनाथ पुनर्निर्माण को लेकर कोई कोताही नहीं देखना चाहते, लिहाजा वे अपने कार्यालय से ही पुनर्निर्माण कार्यों का लाइव जायजा लेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की टीम केदारनाथ रवाना हो गई है, जो वहां इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर करेगी। धाम में चल रहे सभी पुनर्निर्माण कार्यों को ड्रोन कैमरे और जिला कलक्ट्रेट स्थित स्वान केंद्र की मदद से सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली से लिंक किया जाएगा, जहां पीएम मोदी कार्यों का जायजा ले सकेंगे। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर अभी अधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन तय तिथि के तहत सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें