रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर। पहाड़ में बुधवार को मौसम ने फिर करवट बदली। शाम चार बजे से केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। केदारनाथ क्षेत्र में भैरवनाथ मंदिर, वासुकीताल व दुग्ध गंगा के ऊपरी पहाड़ियों पर भारी हिमपात हुआ है। केदारनाथ चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि मौसम खराब होने से पुन: ठंड बढ़ गई है।
चमोली जिले में बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। शाम चार बजे से बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। जोशीमठ क्षेत्र में तेज बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई है। जिले के निचले क्षेत्रों में भी दिनभर मौसम सामान्य रहा। जोशीमठ क्षेत्र में करीब एक घंटे तक ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश हुई। गोपेश्वर में भी तेज हवाएं चली। ठंड के चलते लोग अपने घरों में दुबके रहे। ब्यूरो