फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में मिले कंकाल, डीएम, एसपी ने किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में सफाई के दौरान कंकाल के कुछ अवशेष मिले हैं, लेकिन यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये कंकाल मानव के हैं या फिर जानवर के।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उदक कुंड के समीप जोधपुर भवन और अन्य भवन के मध्य गली में सफाई के दौरान मलबे में कंकाल के अवशेष होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सफाई कर्मियों को बुलाया गया, जिन्होंने मलबे की सफाई कर कंकाल के अवशेष को एक बोरे में एकत्रित किया। कंकाल के अवशेषों की संख्या तीन बताई जा रही है। स्थानीय निवासी देवेश वाजपेयी, राहुल सेमवाल, ऋषि अवस्थी, राज बगवाड़ी ने बताया कि कंकाल के जो अवशेष मिले हैं, उसे लेकर संशय है कि ये मानव के हैं या किसी जानवर के। ऐसे में डीएएन परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

इधर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि उन्हें फोन पर किसी ने केदारनाथ में कंकाल के अवशेष मिलने की सूचना दी थी। धाम में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस को मौके पर भेजा गया, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा कंकाल के अवशेष की कोई पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने भी कंकाल के अवशेष मिलने की बात को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें