फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: साहसिक पर्यटन का प्रशिक्षण ले रहे 34 प्रशिक्षणार्थी

Mon, 27 Oct 2025 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद में युवाओं को साहसिक खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में माउंटेनियरिंग, रॉक क्लाइंबिंग और ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि जिले में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र के युवाओं को जोड़ने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है जो कार्तिक स्वामी के बेस कैंप में आयोजित किया जा रहा है। इसमें 34 प्रशिक्षणार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को पर्वतीय पर्यटन और साहसिक खेलों के क्षेत्र में दक्ष बनाना है ताकि वे भविष्य में स्वरोजगार और एडवेंचर टूरिज्म के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें। पर्यटन विभाग की इस पहल से न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए रास्ते मिलेंगे बल्कि क्षेत्र में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। चौबे ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन नवंबर तक चलेगा। प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें