जिले में मंगलवार को 34 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें सर्वाधिक 26 लोग जसपुर विकासखंड के निवासी हैं। गदरपुर थाने में तैनात एक दरोगा, एक सिपाही और किच्छा कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 737 पहुंच गई है। इनमें से 429 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की रिकवरी दर करीब 58 प्रतिशत है।
जसपुर में कोरोना संक्रमित 26 लोगों में चमनबाग (जसपुर) निवासी 61 वर्षीय बजुर्ग, नत्था सिंह (जसपुर) निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, 18 वर्षीय युवक, 15 वर्षीय किशोर, किलावली (जसपुर) निवासी 25 वर्षीय युवक, दादूवाला (जसपुर) निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, महुआडाबरा (जसपुर) निवासी 39 वर्षीय युवक, शिव विहार कालोनी (जसपुर) निवासी 36 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय बालक, नौ वर्षीय बालिका, भगवंतपुर (जसपुर) निवासी 25 वर्षीय युवक, जटवारा (जसपुर) निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, श्याम नगर (जसपुर) निवासी 26 वर्षीय युवक, मनोरथपुर (जसपुर) निवासी 25 वर्षीय युवक, गुजरातियान (जसपुर) निवासी 24 वर्षीय युवक, चौहानन (जसपुर) निवासी 29 वर्षीय युवक, वैशाली कालोनी (जसपुर) निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, बाबरखेड़ा (जसपुर) निवासी 25 वर्षीय युवक, रायपुर (जसपुर) निवासी 23 वर्षीय युवती, 33 वर्षीय महिला, नई बस्ती (जसपुर) निवासी 32 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय महिला, नादेही (जसपुर) निवासी 23 वर्षीय युवती, 13 वर्षीय किशोरी और 11 वर्षीय बालक और नौ वर्षीय शामिल हैं।
इधर, गदरपुर थाने में तैनात 41 वर्षीय दरोगा, 33 वर्षीय सिपाही और मेट्रोपॉलिस सिटी गदरपुर निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। किच्छा कोतवाली में तैनात 55 वर्षीय महिला कांस्टेबल और एक वालंटियर 24 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कानूनगोयान (काशीपुर) निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति, बेरिया रोड (बाजपुर) निवासी 26 वर्षीय युवक और उमरूखुर्द (खटीमा) निवासी 25 युवक की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी कोरोना संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया गया है।