गुप्तकाशी। करुणा सेवा संस्थान कोटद्वार की ओर से विकलांगता समावेशित आजीविका कार्यक्रम के तहत गुप्तकाशी में दिव्यांग सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान दिव्यांगों को दो व्हील चेयर और दस बैसाखी बांटी गई।
सीबीएम इंडिया ट्रस्ट व हंस फाउंडेशन के सहयोग से हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ एनएस रावत ने किया। उन्होंने कहा कि करुणा समाज सेवा संस्थान लंबे समय से दिव्यांग लोगों के लिए कार्य कर रहा है। सभी दिव्यांग एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ते हुए मुख्य धारा में आएं। समाज कल्याण अधिकारी बीएस रावत ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। संस्था के निदेशक फादर पायस ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। इस मौके पर नगरासू स्कूल के छात्रों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। फादर जिंटो व विद्यालय के प्रबंधक ने सबका आभार जताया। इस मौके पर फिजियो डा. उपमन्यू, अरविंद, भरत सिंह, फादर पोलाचन, फादर टॉम, आनमारिया, परियोजना समन्वयक सुभाष, रोशन, वीरपाल, रघुवीर सिंह, प्रदीप, यशवंत, फादर अजो व मुकेश आदि मौजूद थे।