फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया विद्यालय का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। जीआईसी जयंती कोठियाड़ा का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने वीर भड़ माधो सिंह, स्वच्छता अभियान समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने विधायक निधि से निर्मित प्रार्थना स्थल का लोकार्पण भी किया। उन्होंने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि हर लड़की की शादी के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दस हजार रुपये की धनराशि दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को अटल आयुष्मान उत्तराखंड, प्रधानमंत्री आवास और उज्जवला योजना की जानकारी देते हुए लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति ने विधायक को फर्नीचर, कंप्यूटर व चहारदीवारी निर्माण का मांगपत्र भी सौंपा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वाचस्पति सेमवाल, ब्लाक प्रमुख राजकुमारी रावत, बीईओ जेपी सेमवाल, भूपेंद्र भंडारी, प्रधानाचार्य एसपी थपलियाल, दीपक डिमरी और एसपी ममगाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें