फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकी ड्रा में सीएम सेमवाल ने बाईक व रघुवीर लाल ने जीती स्कूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले में आयोजित लकी ड्रा में जिला चिकित्सालय में कार्यरत सीएम सेमवाल ने बाइक व कर्णसिली के प्रधान रघुवर लाल ने स्कूटी जीती। जबकि कृषि विभाग के स्टाल को प्रथम स्थान दिया गया।
विज्ञापन

खेल मैदान में हुए मेले के सातवें दिन विभिन्न पुरस्कारों के लिए विजेताओं की घोषणा की गई। लकी ड्रा में जिला चिकित्सालय में कार्यरत सीएम सेमवाल ने बाइक, कर्णसिली के प्रधान रघुवीर लाल ने स्कूटी, विजनगर के ऋषभ नेगी को टेलीविजन दिया गया। इसके अलावा दस लोगों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कृषि विभाग के स्टाल को पहला, उद्यान को दूसरा व पशुपालन विभग का स्टाल तीसरा स्थान मिला। वहीं बेबी शो में काव्या भट्ट प्रथम, बेबो द्वितीय व ओजस्वी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक खत्री, नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, व मेला कमेटी के सह संयोजक विक्रम सिंह नेगी ने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। दूसरी ओर, मेले को दो दिन बढ़ाए जाने पर व्यापार संघ ने आपत्ति की। संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह रौतेला ने कहा कि मेले को दो दिन और बढ़ाए जाने पर स्थानीय व्यापारियों को नुकसान हुआ है। कहा कि मैदान में लगी दुकानें यदि मंगलवार तक नहीं हटाई जाती है तो स्थानीय व्यापारी जबरन मैदान से दुकानें हटाने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें