फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेसियों ने नगर में निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नगर पालिका रुद्रप्रयाग में कांग्रेस प्रत्याशी गीता झिक्वांण के समर्थन में कांग्रेसियों ने जोरदार रैली निकाली। उन्होंने भाजपा पर जनभावनाओं के साथ छलावा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा के नेतृत्व में प्रत्याशी ने रुद्रा कॉम्पलेक्स से मुख्य बाजार होते हुए बेलणी तक रैली निकाली। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि यदि जनता ने उन्हें मौका दिया तो वे रुद्रप्रयाग को मॉडल नगर पालिका बनाने का प्रयास करेंगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य योगम्बर सिंह नेगी, विजयपाल जगवाण, सूरत सिंह राणा, दिनेश नेगी, खुशहाल सिंह रावत, शैलेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद थे। इसके बाद पार्टी प्रत्याशी ने नगर क्षेत्र के पुनाड़, गुलाबराय, भाणाधार में जनसंपर्क कर वोट मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें