फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ा-धनपुर की टीम ने जीता बणगांव क्रिकेट प्रतियोगता का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पट्टी बच्छणस्यूं के ग्राम पंचायत बणगांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब पीड़ा-धनपुर ने भराड़ीसैंण को 19रन से पराजित कर जीत लिया। विजेता टीम के मनीष को मैन ऑफ द सीरीज व नरेंद्र को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पीड़ा-धनपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 165 रन बनाए। नरेंद्र ने 29 गेंदों में 5 छक्कों के साथ सर्वाधिक 59 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भराड़ीसैंण की टीम ने भी पहले ओवर से तेजी से रन बटोरने शुरू किए। सलामी जोड़ी ने पहले पांच ओवर में टीम के लिए 40 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान सुनील ने सूझबूझ के साथ 53 रन की पारी खेली। लेकिन मध्यक्रम लड़खड़ाने से पूरी टीम 146 रन पर आउट हो गई। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विक्रम सिंह व महिला मंगल दल अध्यक्ष भुवनेश्वरी देवी ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी व नगद धनराशि प्रदान की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दिनेश नेगी, ताजबर सिंह, शंभू सिंह, प्रकाश सिंह, दीपक सिंह, गबर सिंह, प्रेम सिंह नेगी, एसएस रावत, पूर्वा देवी, सकला देवी आदि थे। प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें