रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। उत्तराखंड राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ शिक्षा विभाग का प्रांतीय अधिवेशन 18 दिसंबर को रामनगर में होगा। सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मोहन लाल रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण पर चर्चा की गई। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से प्रांतीय सम्मेलन में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग की अपील की गई। बैठक में विजेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, सतीश भट्ट, बृजमोहन भट्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, विक्रम आदि मौजूद थे।