फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनों की सुरक्षा को ग्रामीणों का सहयोग जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रुद्रप्रयाग रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्वेफड में रेंजर आलोकी की मौजूदगी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभागीय कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ रास्तों की साफ-सफाई भी की।
विज्ञापन

बुधवार को गांव में जीआईसी ग्वेफड में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता व सरपंच के संचालन में हुई गोष्ठी में वनों की सुरक्षा पर चर्चा की गई। रेंजर आलोकी ने कहा कि वनाग्नि से होने वाले नुकसान को कम से कम करने के लिए ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। कहा कि जंगलों में आग लगने से वन्य जीवों का जीवन खतरे में पड़ जाता है। साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। इस मौके गांव के पैदल रास्तों, पेयजल स्रोत और पंचायत भवन परिसर की साफ-सफाई की गई। मौके पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार कुकरेती, वन दरोगा शिशुपाल सिंह नेगी, सरपंच एमएस नेगी, दीपा देवी, राकेश सिंह, हयात सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें