फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई को तैयार रहें अधिकारी : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मुख्य विकास अधिकारी डीआर जोशी की अध्यक्षता में बसुकेदार में आयोजित तहसील दिवस में 67 शिकायतें दर्ज हुई। सीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह में सभी दर्ज शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जीआईसी के सभागार में आयोजित तहसील दिवस में दानकोट गांव से आए प्रतिनिधिमंडल ने गांव का मुख्य स्रोत सूखने के चलते पेयजल संकट का मुद्दा अधिकारियों के सामने रखा। हाट-बीरों-बष्टी मार्ग पर बीते वर्ष 31 अक्तूबर को बारात बस दुर्घटना के घायलों को मुआवजा न मिलने की शिकायत भी दर्ज हुई, जिस पर सीडीओ ने तहसीलदार को नियमानुसार जांच के लिए कहा गया। तहसील दिवस में सड़क, बिजली, पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं अधिक रही। इस मौक पर उप जिलाधिकारी देवमूर्ति यादव, परियोजना निदेशक एनएस रावत, तहसीदार शालिनी मौर्य सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने दो लोगों पर लगाया परेशान करने का आरोप
रुद्रप्रयाग। जीआईसी बसुकेदार में आयोजित तहसील दिवस में ग्राम पंचायत नागजई की महिला प्रधान ने गांव के दो लोगों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि वे लोग सरकारी कार्यों का ठेका दिलाने सहित रुपये की मांग भी कर रहे हैं। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी डीआर जोशी ने बताया कि प्रधान की शिकायत पर मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें