रुद्रपुर में आयोजित ई लोक अदालत में वाद की सुनवाई करते जिला जज नरेंद्र दत्त।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को जिले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ई-लोक अदालतों का आयोजन किया गया। जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त की अध्यक्षता में 293 वादों का निस्तारण किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए ई-लोक अदालत वीडियो कांफ्रेंसिंग से की गई। बताया कि जिला मुख्यालय रुद्रपुर में सबसे अधिक 145, काशीपुर में 29, खटीमा में 33, सितारगंज में दो, बाजपुर में पांच वाद, जसपुर में तीन वादों का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि बेंचो में अलग-अलग मामलों के 1008 वाद आए थे। इसमें 293 वादों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही छह लाख से अधिक का प्रतिकर भी दिलाया गया। ई-लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिवक्ता, वादकारी और स्टाफ ने सहयोग दिया। संवाद