फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से 26 सड़कें बाधित

Thu, 28 Jul 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे इन दिनों इस तरह से गाड़-गदेरों को पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं। जखोली ब्लाक के घंघासू में बरसाती गदेरे को पार कर स्कूल को जाती छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 बीती दो रातों को हुई मूसलाधार बारिश से जिले में 26 और संपर्क सड़कें बाधित हो गई हैं। संपर्क मार्गों के बंद होने से गांवों का बाजार से संपर्क कट गया है। मंगलवार और बुधवार रात्रि को हुई तेज बारिश से लोक निर्माण विभाग के 14 और अन्य कार्यदायी संस्थाओं की 12 संपर्क सड़कें बंद हो गई हैं। जबकि 24 सड़कें पहले से बंद पड़ी थी।
विज्ञापन


रैंतोली-जसोली मार्ग जहां पंचभैयाखाल के सामने 50 मीटर से अधिक ध्वस्त हो है। वहीं जखनोली-कुरछोला मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क एक फुट चौड़ी भी नहीं रह गई है। उधर, गुप्तकाशी-कालीमठ मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन व भू-धंसाव जारी है।

पांच घंटे बंद रहा ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग
 बृहस्पतिवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग सिरोहबगड़ में पांच घंटे बंद रहा। तेज बारिश से यहां पर भारी मलबा सड़क में एकत्रित हो गया था। एनएच द्वारा दो मशीनों की मदद से मलबा साफ कर प्रात: 11 बजे यातायात बहाल किया गया। वहीं रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच तीसरे दिन भी बंद रहा।
विज्ञापन


बरसाती नाले पार कर जा रहे स्कूल
रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही बारिश से जिले में बहने वाले गदेरों के साथ बरसाती नाले भी उफान पर बह रहे हैं। कई स्थानों पर पैदल रास्तों व सड़क पर बह रहे है। इन हालात में जखोली ब्लाक के कैलश-बंगार क्षेत्र के स्कूली बच्चे सड़क पर बह रहे बरसाती नाली को पार कर स्कूल जाने को विवश हैं।

बच्छणस्यूं पट्टी के कई गांवों के बच्चे भी बरसाती नालों को पार कर जीआईसी बरसूड़ी, बाड़ा और टैठी पढ़ने पहुंच रहे हैं। अगस्त्यमुनि ब्लाक के दूरस्थ गांवों में भी यही स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें