फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल गुलदार पिंजरे में कैद

Wed, 27 Jul 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि के भीरी के समीप मिश्रा गांव के खेतों में घायल गुलदार। वन विभाग पिंजरे में पकड़कर रेंज कार्यालय लाया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 अगस्त्यमुनि ब्लाक के भीरी के समीप मिश्रा गांव के खेतों में घुसे घायल गुलदार को वन विभाग की टीम द्वारा पिंजरे में पकड़ कर रेंज कार्यालय अगस्त्यमुनि लाया गया है।
विज्ञापन


मिश्रा गांव के खेतों में बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे ग्रामीणों को गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। कुछ युवक पास  पहुंचे तो देखा कि धान के खेतों में गुलदार लेटा हुआ है। गुलदार ने खेत के कई चक्कर लगाए।

इस दौरान वह नहर को फांदकर ऊपर की तरफ आने की कोशिश भी करता रहा, पर घायल होने के कारण नहीं आ सका। सूचना पर रेंज कार्यालय की टीम पिंजरा लेकर मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गुलदार को पिंजरे में बंद किया गया, लेकिन चंद्रापुरी में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम के चलते विभागीय टीम को दो घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद पिंजरे को गाड़ी से उतारकर दूसरे छोर पर लाया गया और दूसरी गाड़ी में चढ़ाकर रेंज कार्यालय अगत्यमुनि लाया गया। डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि चिकित्सक ने गुलदार की पीठ के निचले हिस्से में चोट की बात कही है। इलाज के लिए उसे बेहोश करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

गुलदार के हमले में महिला घायल
अगस्त्यमुनि। बुधवार को करीब पौने तीन बजे रायड़ी गांव निवासी बीना देवी (35) पत्नी दिनेश सिंह नेगी अन्य महिलाओं के साथ अपने घर के आंगन में बैठी हुई थी। इस दौरान खेतों की तरफ से आए गुलदार ने झपटा मारकर महिला को घायल कर दिया।

ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। परिजनों द्वारा घायल को उपचार के लिए सीएचसी अगस्त्यमुनि लाया जा रहा है। महिला के पीठ और हाथों पर नाखून से गहरे जख्म हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें