फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएसआई अस्पताल में 250 सिडकुल कर्मियों की हुई फिटनेस जांच

विज्ञापन
रुद्रपुर स्थित ईएसआई अस्पताल में फिटनेस जांच को लाइन में खड़े सिडकुल कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुुल कर्मियों के लिए फिटनेस प्रमाण पत्र की सुविधा अब रुद्रपुर स्थित प्रदेेश के 100 बेड के पहले ईएसआई अस्पताल में शुरू हो गई है। इससे जिला अस्पताल में कोविड-19 फ्लू क्लीनिक में लगने वाली भीड़ कम होने से कोरोना संक्रमण का खतरा भी कम हो गया है।
विज्ञापन

अब ईएसआई अस्पताल में कोरोना लक्षणों की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को करीब 250 सिडकुल कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई। सिडकुल की कंपनियां इस प्रमाण पत्र के बाद ही कर्मचारियों को ड्यूटी पर ले रही हैं। प्रमुख अधीक्षक डॉ. टीडी रखोलिया ने बताया कि अब सिडकुल कर्मियों के लिए ईएसआई अस्पताल में फिटनेस जांच की सुविधा शुरू हो गई है। इससे जिला अस्पताल के फ्लू क्लीनिक पर जांच का दबाव कम होने के साथ ही भीड़ भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें