फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस के सिपाही की हत्या करने वाला 10 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस हिरासत में शातिर बदमाश। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। यूपी पुलिस के सिपाही की हत्या करने के बाद फरार चले रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीजी कानून एवं व्यवस्था अशोक कुमार ने चार दिन पहले रुद्रपुर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को इनामी बदमाशों की धरपकड़ के निर्देश दिए थे। एसएसपी ने बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

बुधवार को एसएसपी डीएस कुंवर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मयंक कटारिया निवासी चंदेला बिलासपुर रामपुर यूपी पुलिस का सिपाही था। 13 अगस्त को वह अपने दोस्तों के साथ प्रेमनगर तिराहा गदरपुर स्थित खालसा ढाबे में खाना खाने के लिए बैठा था। इसी बीच बाइक पर सवार होकर आए मनोज दुबे निवासी चंदेला बिलासपुर, उदयविरेंद्र उर्फ सन्नी निवासी डेरा विर्का रजपुरा गदरपुर, बलजीत उर्फ जोत निवासी मुकरंदरपुर गदरपुर, गौरव उर्फ निक्का उर्फ मोहित चावला निवासी सी/137 डीडीए फ्लेट पंजाबी कॉलोनी महिंद्रा पार्क दिल्ली और हाल वार्ड नंबर पांच, वीरेंद्र उर्फ सन्नी निवासी गोविंदरपुर ब्रहमनगर कुंडेश्वरी काशीपुर ने मयंक पर जानलेवा हमला कर दिया था। इसी बीच गौरव ने पिस्टल से मयंक को गोली मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन मुख्य आरोपी गौरव फरार चल रहा था। बीते शनिवार को डीजी कानून एवं व्यवस्था अशोक कुमार ने फरार बदमाश की इनामी राशि ढाई हजार से बढ़ाकर 10 हजार कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। बुधवार की सुबह पुलिस ने रजपुरा डेरा विर्का गदरपुर से गौरव उर्फ निक्का उर्फ मोहित चावला को 32 बोर की पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। टीम में थाना एसओ जसविंदर सिंह, एसआई जगदीश चंद्र तिवारी, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, विवेक कुमार, एसओजी के कैलाश तोमक्याल, जनरैल कांबोज, गिरीश कांडपाल मौजूद रहे।
एसओ को दिया था पांच दिन का अल्टीमेटम
रुद्रपुर। एसएसपी ने बताया कि गदरपुर में यूपी के सिपाही की हत्या करने वाले बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए एसओ जसविंदर सिंह को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। लेकिन एसओ ने तीसरे ही दिन बदमाश को पकड़ लिया।
विज्ञापन

कंडिशनल स्टे लेकर पुलिस से बचा हत्यारा
रुद्रपुर। सिपाही की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर कोर्ट से कंडिशनल स्टे लेकर आ गया था। यही वजह रही की पुलिस उसे समय से गिरफ्तार नहीं कर पाई। एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि बदमाश को कंडिशनल स्टे की वजह से गिरफ्तार करने में देरी हुई। स्टे खारिज कराने के लिए पुलिस कोर्ट गई। स्टे खारिज होने के बाद उन्होंने बदमाश की तलाश शुरू की लेकिन लॉकडाउन होने से वह बच गया था।
जिले का दूसरा सबसे बड़ा इनामी था गौरव
रुद्रपुर। सिपाही मयंक कटारिया की हत्या का आरोपी गौरव उर्फ निक्का उर्फ मोहित चावला जिले में दूसरा सबसे बड़ा इनामी बदमाश है। हालांकि हाल में भाजपा नेता कुलविंदर सिंह किंदा की सुपारी देने वाला बदमाश केडी पर भी 10 हजार कर इनाम है। किच्छा में हत्या के आरोपी राजा पर सबसे बड़ा 20 हजार का इनाम है।
बदमाशों की नींद हराम कर देंगे : एसएसपी
रुद्रपुर। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि कोविड-19 में ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने पर थाना प्रभारियों को हटा दिया जाएगा। कोतवाली और थाना प्रभारियों को किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर जाना होगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जिले में रहना है शांति से रहें वरना बदमाशी की तो नींद हराम कर देंगे। उन्होंने बताया कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने इनामी बदमाश के साथ ही चोरी हुई कार का 24 घंटे में खुलासा किया। इस अवधि में चोरी की छह बाइकें बरामद कर ली गई है। नकबजन के तीन मामले में पुलिस छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी मकान मालिक को अपने किराएदार का सत्यापन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें