फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोपता, बनियाकुंड से 26 स्कूली बच्चों सहित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ।
विज्ञापन

चोपता व बनियाकुंड में फंसे 84 पर्यटकों को डीडीआरएफ (जिला आपदा राहत बल) और पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित ऊखीमठ पहुंचा दिया है। इनमें 26 स्कूली बच्चे शामिल हैं। बनियाकुंड में अभी भी 20 से अधिक पर्यटक फंसे हुए हैं, जिन्हें शुक्रवार को रेस्क्यू किया जाएगा।
थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली के नेतृत्व में 10 सदस्यीय पुलिस दल बृहस्पतिवार सुबह बनियाकुंड पहुंचा। यहां डीडीआरएफ के जवानों की मदद से पुलिस द्वारा तीन दिन से यहां फंसे हुए मुंबई के 30 सदस्यीय दल, जिसमें 26 स्कूली बच्चे शामिल हैं, के अलावा 30 अन्य पर्यटकों, जो चंड़ीगढ, हरियाणा और देहरादून के हैं, को रेस्क्यू किया गया। जो पर्यटक चलने में असमर्थ थे, उन्हें जवान जेसीबी में बिठाकर मक्कूबैंड तक लाए। अन्य पैदल ही पहुंचे। इसके बाद पुलिस निजी व विभागीय वाहन से सभी पर्यटकों को ऊखीमठ लाई, जहां से अधिकांश पर्यटक अपने घरों के लिए रवाना हो गए । चोपता से डीडीआरएफ की छह सदस्यीय टीम 24 पर्यटकों को लेकर देर शाम मक्कू बैंड पहुंची। यहां से उन्हें ऊखीमठ भेजा गया है। टीम प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि कई पर्यटकों को पकड़-पकड़ कर लाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पंखोली ने बताया कि बनियाकुंड में अब भी 20 पर्यटक फंसे हुए हैं, जिन्हें शुक्रवार को रेस्क्यू किया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि डीडीआरएफ के जवान बीते दो दिनों से पर्यटकों को रेस्क्यू करने में मुस्तैद हैं। जो पर्यटक बनियाकुंड में मौजूद हैं, वे सभी स्वस्थ हैं। उन्हें पर्याप्त भोजन व अन्य जरूरी सामान भी मुहैया करा दिया गया है। बता दें कि बीते रविवार को बर्फबारी का आनंद लेने बनियाकुंड, चोपता सहित ऊपर की तरफ गए पर्यटक वहीं फंस गए थे। बीते बुधवार को पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा बनियाकुंड से 15 पर्यटकों का रेस्क्यू किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें