रुद्रपुर विकास खंड के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण संपन्न हो गया है। इस दौरान 1715 लाभार्थियों को चयनित किया गया है।
रुद्रपुर विकास खंड को वर्ष 2016-17 में 257 लाभार्थियों को आवास देने का लक्ष्य मिल था। इनमें 253 लाभार्थियों को आवास की सुविधा दी गई। वहीं, वर्ष 2017-18 में 120 लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया, जिनमें 106 को ही सुविधा मिल सकी थी। अधिकारियों का कहना है कि लोगों के गांव से पलायन करने, जमीन के भूूमि विवाद व अन्य कारणों से आवासों का निर्माण नहीं हो सका। इधर, वर्ष 2018-19 के सर्वे में ब्लॉक क्षेत्र में 1715 लाभार्थियों का चयन हुआ है। बीडीओ पल्लवी बिष्ट ने बताया कि सर्वे का कार्य पूरा चुका है। जल्द ही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवंटित होने वाले आवासों का लक्ष्य मिल जाएगा। इस दौरान चयनित लोगों की पात्रता की जांच भी की जाएगी। लक्ष्य मिलने के बाद लाभार्थियों द्वारा निर्माण शुरू करवाने के बाद तीन किस्तों में 60 हजार रुपये, 40 हजार रुपये व 30 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा।