फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारी गांव में शुरू हुआ श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। ब्लाक के पर्यटक गांव सारी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। साठ वर्षों बाद हो रहे अनुष्ठान में भारी संख्या में प्रवासी व ध्याणियां पहुंची हुई है।
विज्ञापन

सारी गांव में शुरू हुए श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन ग्रामीणों द्वारा व्यास पीठ तक भव्य ग्रंथ व्यास शोभा यात्रा निकाली गई। इसके बाद भक्तों को कथा का श्रवण कराते हुए व्यास आचार्य लंबोधर प्रसाद मैठाणी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा के श्रवण एवं आयोजन से क्षेत्र में सुख समृद्धि व खुशहाली आती है। आचार्य ने कहा कि जो मनुष्य काम, क्रोध, लोभ, मोह व अहंकार त्याग कर श्रीमद् भागवत श्रवण करता है वह मनुष्य सांसारिक सुखों को भोग कर मोक्ष को प्राप्त करता है। इससे पूर्व पंचांग पूजा के साथ आचार्य भूपेंद्र मैठाणी, दिनेश, अजय, प्रियधर, मुकेश, अतुल व विनोद मैठाणी ने वेदमंत्रोच्चारण के साथ हनुमान ध्वजा स्थापित किया गया। इसके अलावा भद्र पूजा के बाद सभी देवी देवताओं का आह्वान किया गया। साठ वर्ष बाद हुए इस अनुष्ठान में ग्रामीणों में खासा उत्साह बना हुआ है। 91 वर्षीय पेमा सिंह नेगी का कहना है कि गांव में 60 साल पहले इस प्रकार का अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी व महिला मंगल दल अध्यक्ष मनोरमा देवी बताते है कि उनके जीवन में यह पहला अवसर है कि जब गांव में सामूहिक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर प्रधान धनश्याम लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य जसवीर सिंह नेगी, सरपंच भगत सिंह नेगी, केशर सिंह नेगी, अशोक भट्ट, जमन सिंह नेगी, पूर्व प्रधान विक्रम सिंह नेगी, रघुवीर सिंह नेगी, मुरली सिंह नेगी, बलवंत सिंह नेगी समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें