फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा के लिए जलसंस्थान ने केदारनाथ में बांटे 22 निजी कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा को लेकर मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग पर पत्थर बिछाने के साथ ही साफ-सफाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। केदारनाथ-रामाबाड़ा के बीच भी पैदल मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं जलसंस्थान की ओर से मंदिर सहित केदारपुरी में पेयजल सप्लाई बहाल कर दी गई है साथ ही 22 निजी कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं। 5 सार्वजनिक कनेक्शन मंदिर और केदारपुरी में स्थापित किए गए हैं। पैदल मार्ग पर छानी कैंप, लिनचोली, भीमबली, जंगलचट्टी सहित अन्य स्थानों पर स्टैंड पोस्ट पर पानी की सप्लाई बहाल कर दी गई है।
यात्रा के तहत स्वास्थ्य विभाग ने गौरीकुंड-केदारनाथ तक 15 एमआरपी (मेडिकल रिलीफ पोस्ट) स्थापित कर दिए हैं। 27 अप्रैल से यहां डॉक्टरों का स्टाफ तैनात हो जाएगा। पूरे यात्राकाल में धाम में फिजीशियन तैनात रहेगा। समय-समय पर कार्डियोलॉजिस्ट भी पहुंचेगा। गौरीकुंड़, सोनप्रयाग, फाटा, गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा और रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में भी श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। सीएमओ डा. शंभू कुमार झा ने बताया कि यात्रा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, सुलभ इंटरनेशनल की ओर से केदारनाथ में पर्याप्त शौचालय निर्माण किए जा रहे हैं, जिससे गंदगी न हो। इधर, डीडीएमएए (लोनिवि) की ओर से केदारनाथ मंदिर और मंदिर परिसर में कटवा पत्थर बिछाने का कार्य जोरों पर है। अभी तक 6500 पत्थर तैयार किए जा चुके हैं, जिन्हें 28 अप्रैल तक बिछाने का लक्ष्य रखा है। यात्रा शुरू होने के बाद भी यात्राकाल में यहां पुनर्निर्माण कार्य जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल मार्ग के सुधारीकरण का काम धीमा
डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि डीडीएमए की ओर से रामबाड़ा से छानी कैंप के बीच पैदल मार्ग के सुधारीकरण का कार्य धीमा किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने कटिंग कार्य तो पूरा कर दिया है। लेकिन दो, तीन स्थानों पर अत्यधिक ढलान है, जिसे ठीक करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें