फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलवाड़ा पेट्रोल पंप पर वाहन चालक/स्वामियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलवाड़ा में संचालित शहीद भगवान सिंह पेट्रोल पंप पर ऊंचे दामों में पेट्रोल की बिक्री के विरोध में वाहन चालक/संचालकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पंप पर उपलब्ध डीजल व पेट्रोल की गुणवत्ता को भी घटिया बताया। वहीं डीएम ने उप जिलाधिकारी सदर को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को प्रयाग टैक्सी यूनियन के नेतृत्व में वाहन स्वामियों/चालकों ने पेट्रोल पंप परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने संचालक पर जिले के अन्य पेट्रोल पंपों की अपेक्षा अधिक दामों पर डीजल व पेट्रोल बेचने का आरोप लगाया। कहा कि रुद्रप्रयाग सहित अन्य पेट्रोल पंपों पर डीजल 64 रुपये 36 पैसा और पेट्रोल 75 रुपये 19 पैसा प्रति लीटर मिल रहा है, लेकिन तिलवाड़ा पंप पर डीजल 67 रुपये 46 पैसा और पेट्रोल 77 रुपये 44 पैसा प्रति लीटर बिक रहा है। वाहन चालकों ने बताया कि तेल वाहनों के इंजन में भी दिक्कत कर रहा है। वाहन, खराब हो रहे हैं। कहा कि बीते वर्ष भी पंप संचालक की ओर से ऐसा किया गया। तब, प्रशासन व पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच का आश्वासन दिया था, लेकिन करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो पूरे प्रकरण की जांच हुई और न पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके बाद टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र डिमरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम मंगेश घिल्डियाल से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया। कहा कि अगर मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो वाहन चालक/स्वामी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस पर डीएम ने त्वरित एसडीएम सदर देवानंद को मामले की जांच कर सोमवार को रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश दिए। प्रतिनिधिमंडल में बिशन सिंह, शरत नेगी, गुमान सिंह सहित अन्य वाहन चालक व स्वामी मौजूद थे। दूसरी तरफ पेट्रोल पंप के संचालक मोहन सिंह ने बताया कि पेट्रो पदार्थ सप्लाई कर रही एचपी कंपनी के प्रबंधन को स्थिति से अवगत कराने के बाद भी वे जबरन मंहगा डीजल व पेट्रोल भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें