फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को मिग्री का दौरा पडने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 9 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। जगोठ-कमसाल मोटर मार्ग पर चालक को मिरगी का दौरा पड़ने से एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद नौ घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। डाक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि के विजयनगर से बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे मैक्स जगोठ-कमसाल मार्ग के लिए रवाना हुई, लेकिन कमसाल से करीब तीन किमी पहले क्यार्क के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 60 फीट नीचे खाई में जा गिरा। वाहन के गिरने और सवारियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। ग्रामीणों व थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने घायल चालक भूपेंद्र (35) पुत्र मोहन लाल सहित यशवंत सिंह, भरत सिंह बिष्ट, नारायण सिंह, आशीष, सुभाष सिंह, लीला देवी, केशल सिंह, सुरेंद्र सिंह और वीरपाल सिंह कंडारी को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। यहां से सभी घायलों को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को छोड़कर अन्य सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रेफर किया गया। यहां डा. मनोज बड़ोनी ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। घायलों ने दुर्घटना का वजह चालक को मिरगी का दौरा आना बताया है। बताया जाता है कि पूर्व में भी दो बार वाहन चालक की तबियत खराब होने से दुर्घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें