फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन पशु तस्कर दबोचे, पांच भैंसे छुड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के चोपड़ा में पुलिस ने अवैध रूप से पांच भैंसों को वाहन में ले जा रहे तीन पशु तस्करों को धर दबोचा। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि 28 अक्तूबर की देर सांय को चोपड़ा में कुछ लोगों द्वार अवैध तरीके से भैंसों को वाहन से अन्यत्र ले जाने की सूचना मिली। चेकिंग कर बेलणी पुल पर ट्रक को रोका गया। वाहन में पांच भैंसें मिली। इस दौरान वाहन में सवार चालक सहित तीन लोग सवार थे। आरोपी मोहम्मद सकील पुत्र शरीफ अहमद, अमित पुत्र राकेश, दिसान पुत्र अहमद से पूछताछ की गई। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें