फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन लाइन होंगे ग्राम समद्धि व स्वच्छता के आंकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता के आंकड़ों को ऑनलाइन कर भारत सरकार को उपलब्ध कराए जाएंगे। केंद्र के निर्देश पर जनपद में डीएम ने तीन मोबाइल एप लांच किए हैं। इन एप के जरिए जिले के गांवों का सर्वे कर जरूरी आंकड़े केंद्र को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने जिला कार्यालय में स्वच्छता, कौशल पंजी और मिशन अंत्योदय, मोबाइल एप लांच किए। इन एप की मदद से जनपद में बीते 1 अक्तूबर से शुरू ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 337 ग्राम पंचायतों का सर्वेक्षण अलग-अलग श्रेणी में आंकड़े एकत्रित कर केंद्र को भेजे जाएंगे। स्वच्छता एप के जरिए जहां गांवों में निवास कर रहे परिवारों की संख्या, ओडीएफ परिवारों की संख्या, निर्माणाधीन शौचालयों की संख्या, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, बैंक सहित सहित सुविधाओं व समस्याओं से जुड़े आंकड़े भेजे जाएंगे। वहीं, कौशल पंजी के तहत, गांवों में उद्यमी व प्रगतिशील काश्तकारों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा मिशन अंत्योदय के तहत चयनित 63 ग्राम पंचायतों की 35 बिंदुओं के आधार पर जानकारी जुटाकर भेजी जाएगी। डीएम ने बताया कि 15 अक्तूबर तक जनपद की 337 ग्राम पंचायतों में यह सर्वेक्षण होना है, जिसके आंकड़े पखवाड़ा समापन के बाद सूचिबद्ध मोबाइल एप के माध्यम से केंद्र को भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें