फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 को मद्महेश्वर व 10 को खुलेंगे तुंगनाथ के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग। पंच केदारों में स्थित द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 21 मई व तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट 10 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।
बैसाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। वेदपाठी यशोधर मैठाणी, विश्वमोहन जमलोकी, नवीन मैठाणी ने पंचांग गणना के आधार पर मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खोलने की तिथि तय की गई। 17 मई को विधि विधान से भगवान मद्महेश्वर की डोली को ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भ गृह से बाहर निकालकर मंदिर के सभा मंडप में लाया जाएगा। 18 मई को भगवान की डोली सभा मंडप में ही विराजमान रहेगी। 19 मई को सुबह द्वितीय केदार मद्महेश्वर की डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से रांसी के लिए प्रस्थान करेगी। जहां डोली राकेश्वर मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। 20 मई को रांसी से गौंडार व 21 मई को डोली धाम के लिए प्रस्थान करेगी। इस दिन सुबह कर्क लग्न में मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस वर्ष मंदिर के पुजारी बागेश लिंग को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मक्कूमठ गांव स्थित मार्कण्डेय मंदिर में आयोजित बैठक में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय की गई। आठ मई को भगवान की डोली को मर्कण्डेय मंदिर के गर्भ गृह से बाहर सभा मंडप में लाया जाएगा। ग्रामीणों को दर्शन देने के बाद डोली गांव के ही निकट भूतनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां पोणखी मेले का आयोजन किया जाएगा। 9 मई को डोली प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए चोपता व 10 मई को मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। इस मौके पर मंदिर समिति के कार्याधिकारी एमपी जमलोकी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, प्रधान पुजारी डा. केदार लिंग, शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग कार्यालय अधीक्षक राजकुमार नौटियाल, लक्ष्मण सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें