फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश उत्सव में पहले दिन जनपद में 395 नए प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या को बढ़ाने के लिए विभाग के निर्देश पर नए मंगलवार को प्राथमिक से माध्यमिक तक के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने घर-घर संपर्क किया और ग्रामीणों से अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी स्कूलों में कराने की अपील की। इस दौरान 395 नए प्रवेश कराए गए हैं।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कालेज की समस्त शिक्षिकाओं के साथ पीटीए अध्यक्ष ने औंण, विलोटा, अमसारी, पुनाड़, जयमंडी आदि गांवों में घर-घर भ्रमण कर लोगों से अपनी बेटियों का प्रवेश स्थानीय बालिका स्कूल में कराने की अपील की। इस दौरान कक्षा 6, 7 व 9 के लिए 7 बालिकाओं का प्रवेश किया गया। साथ ही जीआईसी रुद्रप्रयाग, जीआईसी रतूड़ा, अगस्त्यमुनि, चंद्रापुरी, भीरी, ऊखीमठ, गुप्तकाशी में भी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने घर-घर संपर्क किया। इधर, मुख्य शिक्षाधिकारी सीएन काला ने बताया कि प्रवेश उत्सव के तहत घर-घर संपर्क के तहत पहले दिन कक्षा 1 में 105, कक्षा 6 में 140 और कक्षा 9 में 150 छात्र-छात्राओं के प्रवेश हुए हैं। आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी। बताया कि जितने भी नए प्रवेश हुए होंगे, उनका 16 अप्रैल को प्रवेश उत्सव के रूप में संबंधित विद्यालयों में अभिभावकों की मौजूदगी में नए छात्र-छात्राओं का विधिवत पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें