फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा निडर और निष्पक्ष भाव से मतदान में करें भागीदारी: मंगेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। लोकसभा चुनाव, स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वोटर इंटरक्विट सेशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवा/युवतियों को लोकतंत्र में मतदान की भूमिका और आचार संहिता के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने इस दौरान युवाओं के प्रश्नों के जवाब देते हुए उनकी शंकाओं को दूर किया। कहा, कि युवा मतदान में निडर होकर निष्पक्ष भाव से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जिसमें सभी मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कहा कि स्नात्कोत्तर महाविद्यालय से मतदाता जागरूकता की ऐसी पहल की जाए, जो पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बने। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को वोटर होने की योग्यता, मतदान केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया, निवार्चन में प्रत्याशी के खर्चे और मतदाता की शिकायत के लिए स्थापित सी-विजिल एप और 1950 टोल-फ्री नंबर के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर स्वीप के जिला संयोजक सीएन काला, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, प्राचार्य डॉ. डीएस चौहान, डॉ. एमएस पंवार, डॉ. चंद्रपाल, डॉ. एके तिवारी, डॉ. अखिलेश द्धिवेदी, डॉ. पूनम भूषण, जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे, उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी, हरेंद्र बिष्ट, विनोद भट्ट ने भी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में राजेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा छात्र गिरीश चौहान, वेदिका सेमवाल, अरूण नेगी व हार्दिक बत्र्वाल को भी पुरस्कृत किया गया। डॉ. आबिदा के संचालन में हुए कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद थे। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने क्रीडा विभाग कैंपस में बने स्ट्रॉग रूम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें