रुद्रपुर। रुद्रपुर कोतवाली में तैनात एसएसआई कमलेश भट्ट ने टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान खेड़ा तिराहे पर एक संदिग्ध युवक दिखा। तलाशी में युवक के पास एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहल्ला भट्टी थाना बिलासपुर, रामपुर यूपी निवासी जमीर अहमद उर्फ पम्मू बताया है। युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।