रुद्रपुर। उपश्रमायुक्त कार्यालय रुद्रपुर में दो महीने बाद नियुक्त किए गए डाटा ऑपरेटर को श्रम विभाग ने तीसरे दिन ही नौकरी से हटा दिया। अधिकारियों ने तर्क दिया कि काम का अनुभव न होने के कारण डाटा ऑपरेटर श्रमिकों का ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पा रहा था।
इधर, श्रम विभाग ने आउटसोर्स के जरिये नये डाटा ऑपरेटर की मांग की है। ऑनलाइन पंजीकरण का शुरू न हो पाने से श्रमिकों की समस्या जस की तस है। सहायक उपश्रमायुक्त उम्मेद सिंह चौहान ने कहा कि लेबर कार्डों के ऑनलाइन पंजीकरण नहीं होने से श्रमिकों ने उनसे कई बार शिकायत की थी। श्रम विभाग से डाटा ऑपरेटर के लिए नये कर्मचारी की मांग की गई है।