रुद्रपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 10 जनवरी से शीत अवकाश शुरू हो जाएंगे। परीक्षा प्रभारी डॉ. डीकेपी चौधरी ने बताया कि 31 जनवरी तक कॉलेज बंद रहेगा। इस अवधि में 25 जनवरी तक सेमेस्टर परीक्षाएं जारी रहेंगी। एक फरवरी से कॉलेज खुलेगा।