अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार से इंटरनेशनल नर्सेस वीक शुरू हुआ। इस दौरान मैराथन का आयोजन किया गया और संस्थान परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया गया।
सोमवार को एम्स में आयोजित नर्सेस वीक का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने किया। परिसर में गुब्बारे उड़ाकर मैराथन की शुरुआत हुई। एम्स निदेशक की अगुवाई में संस्थान परिसर में वृहद पौधरोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। एम्स निदेशक ने बताया कि एम्स में मरीजों को वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही नर्सिंग के क्षेत्र में भी विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दे दिया जा रहा है। आने वाले समय में एम्स ऋषिकेश देश ही नहीं दुनिया को दक्ष नर्सेज उपलब्ध कराएगा। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग से सुरक्षा के लिए अधिकाधिक पौधरोपण पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रो. सुरेखा किशोर, प्रो. मनोज गुप्ता, डॉ. किमजैकब मैमन, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. वसंथा कल्याणी, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. राजेश कटारिया, विमल सचान, एएनएस अज्जो उन्नी कृष्णन, रवनीत कौर, अखिल, निखिल, ज्योतिष, सीजा, कल्पना, वंदना, रूचिका शर्मा, जीनो जैकब, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।