फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग के सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जखोली। जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने 146.60 लाख की लागत से दुगड्डा-पालाकुराली मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को मानकों के तहत गुणवत्तापरक कार्य करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रंजना देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राणा ने कहा कि वे क्षेत्र व जनपद के विकास के प्रति कृत संकल्प हैं। जिला योजना से अधिकाधिक विकास कार्य हों, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुगड्डा-पालाकुराली मार्ग के सुधार व सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लुठियाग के प्रधान रूप सिंह, जसपाल सिंह, राजेश सिंह, नरेंद्र चौहान, मेहरबान सिंह, दरम्यान सिंह, कालीचरण सिंह रावत आदि थे। इधर, लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर मार्ग का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें