फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में ऑन लाइन पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय में पैदा होने वाले नवजात का ऑन लाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। पहले दिन ऑपरेशन से पैदा हुए 6 नवजात शिशुओं का ऑन लाइन पंजीकरण किया गया। दो दिन में जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में अपर रजिस्ट्रार जन्म मृत्यु/मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सरोज नैथानी ने योजना का शुभारंभ किया। जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1969 को प्रभावी बनाने के लिए ऑन लाइन पंजीकरण शुरू किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य व केंद्र सरकार को पैदा होने वाले बच्चों की सही जानकारी मुहैया कराना है। साथ ही नवजात व उसकी माता को विभाग की संचालित योजनाओं से जोड़ना है। बताया कि बच्चे के पैदा होते ही उसके माता-पिता में से किसी एक के आधार से लिंक करते हुए ऑन लाइन पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण करते ही नवजात के जन्म की सूचना भारत सरकार के पोर्टल को भी भेज दी जाएगी। नवजात के नामकरण के एक माह तक नाम संशोधित या बदला जा सकता है। योजना के तहत पहले दिन सीएमओ द्वारा जिला अस्पताल में ऑपरेशन से पैदा हुए 6 नवजात का ऑन लाइन पंजीकरण किया गया। बताया कि सीएचसी अगस्त्यमुनि, जखोली सहित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ और गुप्तकाशी में भी ऑन लाइन पंजीकरण दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा। जल्द ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र ऑन लाइन उपलब्ध भी करा दिए जाएंगे, जिससे नवजात के माता-पिता को संबंधित स्वास्थ्य केंद्र से तत्काल प्राप्त हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें