फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार मद्महेश्वर और तुंगनाथ धाम में भी मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। इस वर्ष यात्राकाल में द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में श्रद्धालुओं को घोड़ा-खच्चर संचालन, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया होंगी। प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से सुविधाओं के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।
29 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा तैयारियों के साथ प्रशासन ने मद्महेश्वर व तुंगनाथ के लिए भी व्यवस्था जुटाने के लिए कार्ययोजना बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इन दोनों धामों को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को घोड़ा-खच्चर की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए दरें तय की जाएंगी। साथ ही चोपता व पैदल मार्ग पर एमआरपी स्थापित की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार की सुविधा मिल सकेगी। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के लिए 18 किमी पैदल मार्ग पर पेयजल, स्वास्थ्य, संचार, शौचालय की सुविधा प्रदान की जाएगी। अधिकारियों की मानें तो रांसी से गौंडार के लिए घोड़ा-खच्चरों के साथ ही दंडी-कंडी का संचालन किया जाएगा। द्वितीय केदार के पैदल मार्ग पर रांसी, गौंडार, बणतोली, खुन्नू और धाम में एमआरपी स्थापित की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन स्थानों पर फार्मेसिस्ट की प्राथमिकता से तैनाती होगी। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह के अनुसार केदारनाथ सहित द्वितीय व तृतीय केदार में इस बार श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्राकाल में जनपद के मठ-मंदिरों में दर्शनों को आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं के लिए बीकेटीसी व संबंधित विभाग को कार्ययोजना बनाने को कहा गया है। 25 अप्रैल तक केदारनाथ सहित अन्य धामों में सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।
--- मंगेश घिल्डियाल, डीएम रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें