रुद्रप्रयाग। बीएसएनएल की ओर से तिलवाड़ा से ऊखीमठ और मयाली से जखोली तक ओएफसी बिछाई जाएगी। प्रशासन ने निगम को कार्य की अनुमति देते हुए सरकारी संपत्ति को होने वाले नुकसान की मरम्मत के निर्देश भी दिए। बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में डीमए मंगेश घिल्डियाल ने दोनों मार्गों के किनारे मानकोनुसार खुदाई कर ओएफसी बिछाने की अनुमति दी।
डीएम ने निर्देश दिए कि यह भी सुनिश्चित हो कि कार्य के दौरान यातायात प्रभावित न हो। उन्होंने बीएसएनएल अधिकारियों को गौंडार व मद्महेश्वर धाम को संचार सेवा से जोड़ने के लिए मोबाइल टावर स्थापना को लेकर योजना बनाने को भी कहा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डीआर जोशी, एसडीएम देवानंद, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला और अबरार अहमद सहित बीएसएनएल के अधिकारी मौजूद थे।