फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 सूत्री मांगों के लिए दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। सड़क, स्वास्थ्य सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर मद्महेश्वर घाटी के 13 गांवों के ग्रामीणों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान मनसूना व राउलेंक के ग्रामीणों के साथ मद्महेश्वर घाटी विकास मंच के सदस्य क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। उन्होंने मांगपूर्ति नहीं होने पर 28 जनवरी को कुंड-ऊखीमठ-मंडल-गोपेश्वर राजमार्ग पर चक्काजाम करते हुए अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

तहसील परिसर में मद्महेश्वर घाटी विकास मंच और न्याय पंचायत ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले क्रमिक अनशन के दूसरे दिन कड़ाके की ठंड के बावजूद ग्रामीण सुबह ही मौके पर पहुंच गए थे। मंच के संस्थापक राकेश नेगी व अध्यक्ष मदन भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के 18 वर्ष बाद भी मद्महेश्वर घाटी के गांव जरूरी विकास से वंचित हैं। गांवों के लिए वर्षों से स्वीकृत सड़कों का आज तक निर्माण नहीं हो पाया है, जिस कारण ग्रामीण मीलों पैदल नाप रहे हैं। कहा कि न्याय पंचायत मनसूना के 13 ग्राम पंचायतों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधा भी नहीं हैं। न्याय पंचायत प्रधान संगठन के अध्यक्ष मदन सिंह बर्त्वाल ने बताया कि मांगों पर त्वरित सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर 28 जनवरी को राजमार्ग जाम किया जाएगा। इसके बाद तहसील में आमरण अनशन शुरू होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन, प्रशासन व संबंधित विभागों की होगी। दूसरे दिन अनशन पर बैठने वालों में आरएस नेगी, एमएस बर्त्वाल, रजपाल सिंह बर्त्वाल, यशपाल पंवार, प्रकाश पंवार, सूरज पंवार, महेशा सिंह नेगी, मदन लाल सहित कई महिलाएं भी शामिल हैं। आंदोलन के समर्थन में जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख जीवंती देवी, सुरेंद्र सिंह राणा सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें