फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजतिलक के साथ रामलीला का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय के अपर बाजार व नरकोटा में आयोजित रामलीला का श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ समापन हुआ। रामलीला के अंतिम दिवस पर भगवान राम की झांकी निकाली गई। इस दौरान लोगों ने अयोध्या पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

श्रीगणेश रामलीला कमेटी द्वारा नगर क्षेत्र के वार्ड-2 में आयोजित रामलीला के 12वें दिन अपर बाजार के गणेश मंदिर से राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान की भव्य झांकी निकाली गई। अयोध्या पहुंचने पर श्री राम का लोगों ने स्वागत कर खुशियां मनाई। इस दौरान राम द्वारा हनुमान को अपनी माला भेंट की जाती है। इसके अलावा जिला मुख्यालय से करीब सात किमी दूरी पर स्थित नरकोटा गांव में आयोजित रामलीला का अंतिम दिन बेहद भावुकपूर्ण रहा। राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान के पात्रों द्वारा लोगों को प्रसाद के रुप में फल वितरित किए गए। इससे पूर्व गत रात्रि मेघनाथ, अहिरावण व रावण वध का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें